कोविड-19 कर्मचारियों ने चार माह का बकाया वेतन मांगा, दिया ज्ञापन

पिछले तीन वर्ष से ई0पी0एफ0 भी नहीं हो रहा जमा
फर्रुखाबाद,समृद्धि न्यूज। कोविड-19 कर्मचारियों विगत चार माह से वेतन न मिलने से वह भुखमरी की कगार पर पहुंच गये। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर वेतन दिलाये जाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह को दिये गये ज्ञापन में कोविड-19 कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें करीब चार माह से वेतन नहीं मिला है। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कुछ कर्मचारियों के पास तो डियूटी के लिए आने जाने तक का किराया नहीं है। ऐसी स्थिति में कोविड-१९ कर्मचारियों का वेतन दिलाने की कृपा करें। वहीं दूसरे दिये गये ज्ञापन में कहा है कि कोविड-19 कर्मचारियों का ई0पी0एफ0 जमा नहीं किया गया है, जबकि तीन वर्ष पूर्ण होने को हैं। इस संबंध में दिनांक 27 मार्च 2023 व 12 मई 2023  को प्रार्थना पत्र दिया गया था। किन्तु सेवादायी कम्पनी विवान पार्थ द्वारा अभी तक हम कोविड-19 कर्मचारियों का ई0पी0एफ0 जमा नहीं किया गया है। ज्ञापन पर शाहिद, विनय, रन सिंह, शिवकुमार, आशीष कुमार, अर्जुन, आशना, स्वाती, शिवानन्द, निधि, रिंकी, नेहा, मीरा, आरती, पूनम, मो0 असलम, संजय प्रजापति, रोहित बाथम, रतनेश, पिंकू, राजू, सरिता, डब्बू, गौतम सिंह, मोनीश कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *