माधोपुर गौशाला में 118 गौमाताओं को पहनाये गये काऊ कोट

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत विकास परिषद पांचाल शाखा द्वारा गौरक्षणी सभा माधोपुर गौशाला में सभी गौभक्तों के सहयोग से 118 गौमाता एवं 40 बच्चों को अंगवस्त्र पहनाये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता पांचाल शाखा के अध्यक्ष कन्हैया लाल जैन ने की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि डॉ0 शिवओम अम्बर ने ठाकुर जी को भोग लगाकर गौमाता का पूजन किया। गौशाला में स्वस्थ एवं अच्छी गौमाता को देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। गौशाला संरक्षक सूर्यकांत गुप्ता, सुरेन्द्र सफ्फड़ ने गौशाला के विषय में पूरी जानकारी दी। गौशाला कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल, पांचाल शाखा के अध्यक्ष कन्हैया लाल जैन, सचिव देवेन्द्र नारायण श्रीवास्तव, महिला संयोजिका ममता सक्सेना ने विचार व्यक्त किये और गौमाताओं को सर्दी के बचाव के लिए को पहनाये। संचालन शिवम गुप्ता ने किया। इस मौके पर कन्हैया शुक्ला, संजीव बाथम, दिनेश रस्तोगी, शिवम गुप्ता, अनिल सक्सेना, दिनेश रस्तोगी, आलोक गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, संदीप उपाध्याय, जितेन्द्र कटियार, महावीर प्रसाद श्रीवास्तव, नारायण प्रसाद अग्रवाल, अमित गुप्ता, बृजेश कुमार सिंह, द्रोण सिंह गंगवार, डॉ0 श्याम वर्मा, आकाश वर्मा, राजीव शरण, पूनम जैन, शोभा अग्रवाल, रोमी श्रीवास्तव, रुमी कटियार, सुमन अग्रवाल, रत्नेश पाल, छाया गुप्ता, आरपी मिश्रा, नैमिष मिश्रा, डॉ0 आरके गुप्ता, अनुपम पुरवार, तुषार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *