जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सीपी ग्लोबल विजयी

राष्ट्रीय खेल दिवस पर ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग ताइक्वांडो एवं जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में कराया गया।
कबड्डी एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारम्भ भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर व नगर मजिस्टे्रट संजय कुमार बंसज ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर एवं टॉस कराकर किया। क्रीड़ाधिकारी ने अतिथि को माला पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। कबड्डी प्रतियोगिता में 14 बालक टीमों एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 79 बालिका खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। वहीं सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा, डीएस राठौर एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने हॉकी, ताइक्वांडो एवं कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता/ उपविजेता खिलाडिय़ों एवं खेल निर्णायकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मैच वीरपुर मोहम्मदाबाद व आरआईसी फतेहगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें वीरपुर मोहम्मदाबाद ने 22 पाइन्ट से विजेता बना। दूसरा मैच शहीद देवानंद एकेडमी मदनपुर व सीपीएन कायमगंज के बीच खेला गया। जिसमें शहीद देवानंद एकेडमी मदनपुर 17 पाइन्ट से विजेता बना। तीसरा मैच राष्ट्रीय जनता इण्टर कालेज बी एवं भारतीय इ0का0 मोहम्मदाबाद के मध्य खेला गया। जिसमें भारतीय इ0का0 मोहम्मदाबाद टीम वॉकओवर देकर राष्ट्रीय जनता इण्टर कालेज बी विजेता बना। चौथा मैच राष्ट्रीय जनता इण्टर कालेज ए व एमआईसी फतेहगढ़ के बीच खेला गया। राष्ट्रीय जनता इण्टर कालेज ए 06 पाइन्ट से विजेता बना। पांचवा मैच नवाबगंज टीम व बालाजी टीम के बीच खेला गया। नवाबगंज टीम 06 पाइन्ट से विजयी बनी। छठवां मैच पिथूपुर मेंहदिया व सुपर जेंट के बीच खेला गया। पिथूपुर मेंहदिया 05 पाइन्ट से विजयी बना। सातवां मैच सीपी ग्लोबल मोहम्मदाबाद व वीरपुर के बीच खेला गया। वीरपुर टीम 12 पाइन्ट से विजेता बनी। आठवां मैच भारतीय इ0का0 मोहम्मदाबाद व शहीद देवानंद के बीच खेला गया। शहीद देवानंद १० पाइन्ट से विजेता बना। 9वां मैच राष्ट्रीय जनता इण्टर कालेज व नवाबगंज टीम के बीच खेला गया। नवाबगंज टीम 12 पाइन्ट से विजेयी बनी। 10वां मैच सीपी ग्लोबल बी व पिथूपुर मेंहदिया के बीच खेला गया। सीपी ग्लोबल बी टीम 21 पाइन्ट से विजेयी बनी। पहला सेमीफाइनल मैच सीपी ग्लोबल ए व शहीद देवानंद एकेडमी मदनपुर के बीच खेला गया। सीपी ग्लोबल ए टीम 04 पाइन्ट से विजेता बनी। दूसरा सेमीफाइनल मैच सीपी ग्लोबल बी व नवाबगंज टीम के मध्य खेला गया। नवाबगंज टीम 12 पाइन्ट से विजेता बनी। फाइल मैच सीपी ग्लोबल ए टीम व नवाबगंज टीम के बीच खेला गया। सीपी ग्लोबल ए टीम 08 पाइन्ट से विजेता एवं नवाबगंज टीम उप विजेता बने। वहीं जूनियर ताइक्वांडों बालिका वर्ग प्रतियोगिता में अंंडर-24 भार वर्ग में कृतिका प्रथम, अनघा सिंह द्वितीय, एंजल सिंह तृतीय स्थान पर रही। अंडर-28 भार वर्ग में आस्था प्रथम, आन्या द्वितीय, अर्पिता राजपूत तृतीय स्थान पर रही। अंडर-24 में सिद्धी प्रथम, काजल द्वितीय, नैन्सी तृतीय स्थान पर रही। अंडर-36 में दिव्यांशी प्रथम, अन्वी शुक्ला द्वितीय, दीपा शुक्ला तृतीय स्थान पर रही। अंडर-40 में सुमन प्रथम, अनुष्का अग्रवाल द्वितीय, संजना चौहान तृतीय स्थान पर रही। अंडर-44 में स्वाती राजपूत प्रथम, संजीवनी द्वितीय, निहारिका तृतीय स्थान पर रही। अंडर-51 में कशिश प्रथम, अंशिका शाक्य द्वितीय, आध्या सक्सेना तृतीय स्थान पर रही। अंडर-54 में अनुष्का प्रथम, सोनाक्षी यादव द्वितीय, निधि कनौजिया तृतीय स्थान पर रही। अंडर-58 में वैष्णवी आर्य प्रथम, वनिका गुप्ता द्वितीय, एकता चतुर्वेदी तृतीय स्थान पर रही। अंडर-63 में आध्या प्रथम, गरिमा ने द्वितीय स्थान पाया व तृतीय स्थान पर जैकलिन रही। कबड्डी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कबड्डी एसोसिएशन के जिला सचिव कुलदीप कुमार यादव, सुभाष चन्द्र, अरुण कुमार, सुनील पाल, विमलेश कुमार, अभिषेक शाक्य, सपना यादव, अभिषेक पाल, अतुल कटियार, अतीत यादव व ताइक्वांडों प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सनी दिवाकर आदित्य राठौर, रुबी, दीपांजली, उपासना, सिमरन कनौजिया, रशिका यादव, निकिता दुबे, मुस्कान राजपूत, श्रद्धा त्रिपाठी ने निभाई। इस अवसर पर सुशांत गुप्ता, अर्जुन विक्रम सिंह, अमित चौहान, प्रदीप जायसवाल, वैभव सोमवंशी, आशीष सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *