ज्ञानार्जन पूर्वक लौटा सीपी आई स्काउट गाइड का ट्रेनिंग कैम्प

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सीपी इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को भारत स्काउट गाइड के द्वारा पंचदिवसीय नेचर स्टडी एवं ट्रेनिंग कैम्प टूर पर भेजा गया। ट्रेनिंग के दौरान छात्रों ने नैनीताल, कैंची धाम, रानीखेत, शीतला खेत के पहाड़ों, झरनों, झीलों, वादियों, वृक्षों का प्राकृतिक एवं वैज्ञानिकी अध्ययन किया। व्यायाम ट्रैकिंग एवं माउंटेनिंग प्राकृतिक अध्ययन एवं परीक्षण कैम्प फायर प्रोग्राम आदि की ट्रेनिंग दी गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 दीपिका धर्मशक्तु ने आयुर्वेदिक चिकित्सालय शीतला खेत ने 100 से अधिक चिकित्सकीय जड़ी बूटियां एवं वृक्षों के विषय में छात्रों को जानकारी देते हुए उनके लाभ बताए तथा उपयोग के तरीके समझाए। योग प्रशिक्षक सौरभ मनराल ने योग व्यायाम एवं ध्यान आदि का अभ्यास कराया। एस0ओ0सी0 हीरालाल यादव की देखरेख में ट्रेनिंग हुई। वाराणसी से आए अमिताभ एवं केजीएमयू से आई करिश्मा शर्मा ने ट्रैकिंग एवं सामाजिक व वैज्ञानिक तथ्यों पर कक्षा गत तरीके से प्रशिक्षण दिया। कैम्प फायर के दौरान भारत स्काउट गाइड स्टेट चीफ कमिश्नर पूर्व आईएएस प्रभात कुमार ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए स्काउट गाइड के कर्तव्यों को समझाया। इस मौके पर डा0 राजीव मिश्रा, डा0 वशिष्ठ ने प्रमाण पत्र व पुरुस्कार वितरित किये। निर्देशिका डॉ0 मिथिलेश अग्रवाल ने बताया भारत स्काउट गाइड पूर्ण रूपेण समाजसेवी एवं देशभक्त बनाने का आंदोलन है। अंजू राजे ने कहा कि नेचर स्टडी कैम्प से ज्ञान प्राप्त होता है। प्रधानाचार्य डॉ0 विनोद चंद शर्मा ने बताया कि प्रकृति के साथ साक्षात्कार होने से व्यक्ति को प्रकृति से लगाव हो जाता है। संचालन श्रवण कुमार ने किया। इस मौके पर मीनल गौड़, काजल अग्रवाल, भारती मिश्रा, गोविंद सिंह मौजूद रहे। इस छात्र अभय, सक्षम, हिमेश, जितेंद्र, एकाग्र, ईशान, शिवा, राहुल, दिग्विजय, अनिरुद्ध, शुभांक, कौटिल्य, प्रतीक, योगीराज, दक्ष, अविघ्न, अक्षय, अग्रिम, वीरा, शगुन, जेसी, निधि, माही, कशिश, रिया, साक्षी, सृष्टि आदि ने ट्रेनिंग ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *