सी.पी. विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सी.पी. विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह राठौर एवं गणमान्य लोगों का स्वागत किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सत्यप्रकाश अग्रवाल ने बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रहने की नसीहत दी और बच्चों को भविष्य में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की निदेेशिका ने वेदों की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया और आत्मनिर्भर बनने को कहा। मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि सी.पी. विद्या निकेतन की पहचान स्व0 पिक्कू बाबू से हुई है। पहले कायमगंज के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने फर्रुखाबाद जाते थे, लेकिन अब फर्रुखाबाद से कायमगंज में पढऩे आते हैं। प्रधानाचार्य योगेश तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर अंग्रेजी माध्यम के प्रधानाचार्य आर.के. बाजपेयी, उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार, मनोज श्रीवास्तव, दीपक कुमार जैना, विजय बाबू गुप्ता सहित विद्यालय के सभी अध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन सिंह राठौर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *