फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय 19वें सिनर्जी फेस्ट 2025 के द्वितीय दिवस पर बॉयज चेस टूर्नामेंट, गल्र्स चेस टूर्नामेंट, बॉयज कैरम टूर्नामेंट, क्रिकेट मैच, दो वॉलीबॉल मैच तथा बैडमिंटन मैच खेले गये। क्रिकेट मैच प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस तथा अन्य मैच में सुभाष चंद्र बोस हाउस विजयी रहे। बैडमिंटन गल्र्स में करीमा और मोहिनी ने जीत हासिल की। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे मैच में एपीजे अब्दुल कलाम हाउस ने जीत हासिल की। छात्राओं के कैरम टूर्नामेंट मैं 25 बैच की अंशिका और प्रगति, 22 बैच का संदल तथा 20 बैच की करीमा ने जीत का परचम लहराया। शतरंज टूर्नामेंट में 20 बैच की मोहिनी, 21 बैच की कुमकुम तथा 25 बैच की प्रगति पाल ने बाजी मारी।
सिनर्जी फेस्ट के दूसरे दिन क्रिकेट, शतरंज सहित अन्य प्रतियोगितायें सम्पन्न
