क्राइम इंस्पेक्टर व तीन सिपाही लाइन हाजिर

फरियादियों से अभद्रता व सिपाहियों में गाली-गलौज व हाथापाई का वीडियो हुआ था वायरल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फरियादियों से अभद्रता व झगड़ा करने के मामले में एक इंस्पेक्टर व तीन सिपाहियों को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।
मोहम्मदाबाद कोतवाली में आने वाले फरियादियों से इंस्पेक्टर क्राइम लक्ष्मीनारायण अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो को पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए इंस्पेक्टर क्राइम लक्ष्मीनारायण को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं पिछले सप्ताह तीन सिपाहियों के आपसी विवाद के बाद गाली-गलौज और हाथापाई हो गयी थी। जिसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। गुरुवार को सिपाही कौशलेंद्र नारायण, सीसीटीएनएस के देवेंद्र कुमार व पवन उपाध्याय को लाइनहाजिर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *