बाढ़ के पानी में दिखा मगरमच्छ का बच्चा, ग्रामीणों में दहशत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अमृतपुर क्षेत्र में बाढ़ का हर जारी है। तीन दर्जन से अधिक गांवों के लोग संपर्क मार्ग बाढ़ की भेंट चढ़ जाने से नाव से आवागमन कर रहे हैं। बाढ़ के पानी में कई जलीय जीव जन्तु भी देखे जा रहे हैं। जो ग्रामीणों के लिए दहशत का कारण बना हुए हैं।
सबलपुर कंचनपुर के मजरा जगतपुर में शुक्रवार दोपहर एक मगरमच्छ का बच्चा देखा गया। रामवीर के घर के पास मगरमच्छ के बच्चे को तैरते देख ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डीएफओ राजीव कुमार ने इस मामले को संज्ञान में लिया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय वन विभाग की टीम को गांव भेजा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं। तुरंत वन विभाग को सूचना दें। साथ ही उन्होंने बच्चों को बाढ़ के पानी में जाने से रोकने की सलाह दी है। बताते चलें कि अमृतपुर क्षेत्र के ग्रामीण करीब एक माह से बाढ़ की विभीषिक से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि बाढ़ के कारण कई विषैले जीव जन्तु आ रहे हैं। जो उनके लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *