धूमधाम से उठी गागर चादर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दरगाह हजरत मखदूम शाह सय्यद शहाबुद्दीन ओलिया में तीन दिवसीय 264वां सालाना उर्स लोको रोड स्थित दरगाह में धूमधाम से मनाया जा रहा है। उर्स मखदूम के दूसरे दिन भी यह बात दरगाह के नायब सज्जादा नशीन शाह मोहम्मद वसीम उर्फ मुहम्मद मियां व सज्जादानशीन सूफी शाह हाजी मोहम्मद शरीफ उर्फ मोहब्बत शाह ने दरगाह परिसर में उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रात: बाद नमाज फज्र कुरान ख्वानी, 11 बजे कुल की महफिल सजाई गई। परंपरा अनुसार इमामे रब्बानी मुजद्दिद अलिफसानी शेख, अहमद फारूकी नजरों नियाज़ पाश की गई। जिसमें मौलाना शाहिद मदारी ने उनकी जीवनी पर रोशनी डाली और नात ख्वानी के साथ दुआएं की। जामिया के बच्चों ने कलाम पेश किए। नमाज असर गागर व चादर पेश की गई। जिसमे बड़ी तादात में लोगो ने शिरकत की। कमलुद्दीन कब्बाल ने बेहतरीन कलाम पेश किया। या नबी हमसे ये उठती नहीं भारी गागर, तेरी रहमत हो तो उठ जाए हमारी गागर, बे तहारत न छुए कोई हमारी गागर आबे कौसर से है रिजवानी सवारी गागर। इस मौके पर रफत हुसैन, शाहिद खान, हाजी शाह नवाज़, आकिब खान, उमर खान, कासिम साबरी आदि लोग मौजूद रहे ।
264वां सालाना उर्स मखदूम में दूसरे रोज़ भी उमड़ी भीड़
