Headlines

हर-हर भोले के उद्घोष के साथ सावन के पहले दिन मंदिरों में दिखी भीड़

 सावन के पहले सोमवार को लेकर तैयारियां जोरों पर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हर-हर भोले के उद्घोष के साथ सावन शुरु हो गया है। कांवडिय़ां जलाभिषेक के लिए गोला व हरिद्वार रवाना हो रहे है। सावन का प्रथम सोमवार दो दिन बाद है। जिसको लेकर शिव मंदिरों में तैयारियां जोरों पर है। शहर का प्रमुख मंदिर पाण्डेश्वरनाथ को भव्य रुप से सजाया गया है और पूजा अर्चना के लिए भक्तों की लाइन लगाने की व्यवस्था की गई है। प्रथम सोमवार पर मंदिर में पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। ऐसे में भीड़ को देखते हुए अन्य मंदिरों की भी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। ऐतिहासिक पुठरी मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते है। दुर्वासा आश्रम से लेकर फतेहगढ़-फर्रुखाबाद, कायमगंज, कमालगंज के अलावा श्रंगीरामपुर से भी कांवड़ यात्रा निकाली जाती है, जो विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक कांवडिय़ें करते है। प्रथम सोमवार को कांवड़ यात्रा विभिन्न स्थानों से शुरु होकर पांचाल घाट से मंदिरों के लिए रवाना होगी। समाजिक संगठन व हिन्दूवादी संगठन भी कांवड़ यात्रा में बढ़-चढक़र भाग लेेते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *