डीएन कालेज में कल्चरल क्लब द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुर्गा नारायण महाविद्यालय में कल्चरल क्लब के तत्वाधान में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारम्भ प्राचार्य डा0 मनोज गर्ग व मुख्य अतिथि प्राचार्या डा0 शशिकिरण सिंह व प्राचार्या डा0 शालिनी सिंह व डा0 अंजू पाण्डेय ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संचालन डा0 वीके तिवारी व कार्यक्रम प्रभारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में डा0 राजकुमार सिंह, डा0 आरके गुप्ता, डा0 मुकेश सिंह राठौर आदि ने भाग लिया। छात्राओं द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। एकल गायन, एकल नृत्य, समूह गायन, समूह नृत्य, नाटक आदि छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किये। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह दिखा। निर्णायकों द्वारा परिणाम घोषित किये गये। प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। विद्यालय के प्राचार्य डा0 मनोज गर्ग ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विद्यालय के प्राध्यापक डा0 विनीता वर्मा, डा0 एचएसएन गुप्ता, डा0 सतेन्द्र कुमार, डा0 अजहर जुनैद आलम, डा0 रामनरेश सिंह, डा0 अशोक कुमार शर्मा, विनय कुमार बाथम, सरस पाठक, प्रियांशु सिन्हा, अनामिका मिश्रा, शीतल त्रिवेदी, शिक्षणेत्तर कर्मचारी रामभान सिंह सेंगर, विनोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे। एकल नृत्य प्रतियोगिता में दीक्षांतिका मिश्रा प्रथम, कशिश अग्रवाल द्वितीय, पूजा यादव तृतीय रही। एकल गायन प्रतियोगिता में दिव्या पाण्डेय प्रथम, सिमरन कश्यप द्वितीय, अनन्या दुबे तृतीय रही। निबंध प्रतियोगिता में मंशिका प्रथम, आकांक्षा द्वितीय, आस्था रानी तृतीय रही। बाल पेटिंग प्रतियोगिता में शाइन्द्री चौहान प्रथम, आकांक्षा द्वितीय, नैन्सी तृतीय रही। पोस्टर प्रतियोगिता में आकांक्षा प्रथम, कोमल द्वितीय, दीक्षांतिका मिश्रा तृतीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *