अन्य पिछड़ा वर्ग योजना के लाभार्थियों को वितरित किये गये प्रमाण पत्र
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद स्तरीय ट्रेड शो-2025 स्वदेशी मेला के पांचवें दिन क्रिश्चियन इंटर कॉलेज ग्राउड में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की भारी भीड़ उमड़ पड़ी तथा दीपावली से सम्बन्धित सामग्री जैसे दीये, साजसज्जा सामान इत्यादि की खूब खरीदारी की गयी। कार्यक्रम में लगभग 1050 लोगों ने प्रतिभाग किया तथा उपायुक्त उद्योग ने कार्यक्रम में अनुसूचित जाति/जनजाति योजनाओं एवं अन्य पिछड़ा वर्ग योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। साथ ही एक भव्य संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के प्रसिद्ध कलाकार शशिकान्त पाण्डेय एवं उनकी टीम ने ब्रज होली एवं नवीन मिश्रा द्वारा लोक कला का संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत संस्कृति कार्यक्रम का उपस्थित समस्त ग्रामीणों एवं महिला मोर्चा द्वारा जमकर नृत्य का लुत्फ उठाया गया। साथ ही उपायुक्त उद्योग ने अवगत कराया कि 14 अक्टूबर को स्वदेशी मेले में कृषि सम्बन्धित उत्पाद पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है एवं जनपद के कलाकार सुरेन्द्र पाण्डेय द्वारा 12 बजे से हरिशचन्द्र नाटक का मंचन किया जा रहा है। जिसमें जनपद के समस्त ब्लाक खण्डों से किसानों एवं व्यापारियों को आमंत्रित किया गया। साथ ही जनपद निवासियों से अनुरोध किया गया कि जनपद स्तरीय मेला में अधिक से अधिक लोगों को प्रतिभाग करें।
स्वदेशी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
