भारतीय शिक्षा एवं संस्कृति को दिया जायेगा बढ़ावा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्याम नगर में संस्कृति बोध परियोजना के अभियान की शुरुआत हुई। विद्यालय की वंदना सभा में क्षेत्रीय अभियान प्रमुख राजेन्द्र देव त्रिपाठी, संभाग निरीक्षक अजय द्विवेदी, जन शिक्षा के संभाग निरीक्षक विजय शंकर, प्रधानाचार्य रामकृष्ण वाजपेई मौजूद रहे। क्षेत्रीय अभियान प्रमुख ्रने सभी छात्र-छात्राओं को संस्कृति बोध परियोजना के विषय में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति, धर्म, इतिहास, तीर्थ स्थलों आदि की जानकारी प्रदान करना है। अभियान 18 अगस्त से 5 सितम्बर तक चलेगा। क्षेत्रीय अभियान प्रमुख, अध्यक्ष उदय पाल सिंह एवं प्रधानाचार्य ने अभिभावकों, विद्वतजनों, पूर्व छात्रों, संकुल के सभी प्रधानाचार्यों, जन शिक्षा के प्रधानाचार्यों एवं विद्यालय के सभी आचार्यों एवं आचार्या बहिनों के साथ बैठक की।
संस्कृति बोध परियोजना अभियान की हुई शुरुआत
