सेंट एंथोनी स्कूल में साइबर सेफ्टी सिक्योरिटी एण्ड हाइजीन सेमीनार सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सेंट एंथोनी स्कूल द्वारा साइबर सेफ्टी सिक्योरिटी एंड हाइजीन पर सेमिनार का आयोजन हुआ।
डिजिटल डाइट का शुद्ध होना बहुत जरूरी है। आज 11 साल से लेकर 15 साल के बच्चों के बीच डिजिटल डाइट बहुत ही खराब तरीके से उनके ब्रेन में पहुंच रही है। ऐसे उदगार रचित टंडन विश्व प्रसिद्ध साइबर क्राइम सेफ्टी साइबर हाइजीन विशेषज्ञ ने आरआरसी थिएटर में रखें आज लगभग 100 से अधिक सैन्य अधिकारियों और 400 से अधिक बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारे नवयुवक बच्चों का दिमाग एक डिजिटल स्लैब की तरह बनता जा रहा है। उन्होंने कि गार्बेज इन गार्बेज आउट मतलब खराब डालोगे तो खराब ही पैदा होगा, इसलिए हमें अपने बच्चों को साइबर क्राइम साइबर सेफ्टी और साइबर हाइजीन के बारे में अवेयर करना है। किसी भी लिंक पर हमको रिस्पांस नहीं देना है किसी भी ऐसे अननोन अप को हमें डाउनलोड भी नहीं करना है और आपके साथ अगर कोई ऐसी घटना घट गई है तो आपको तुरंत साइबर सेल को इन्फॉर्म करना है।

आजकल साइबर क्राइम का सबसे बड़ा खतरा पोर्न साइट व गेम्स के द्वारा हो रहा है, इसलिए हमें अपने बच्चों को गेम व मोबाइल देते समय बहुत ही सावधानी बरतनी चाहिए। हमको अपने ईमेल अकाउंट, व्हाट्सएप, फेसबुक सभी में डबल सिक्योरिटी फीचर का इस्तेमाल करना चाहिए। सेमिनार में ब्रिगेडियर पीवीएस संधू कमांडेंट आरसी, फादर सीजू जॉर्ज प्रिंसिपल सेंट एंथोनी स्कूल तथा अन्य विद्यालयों के साइबर एक्सपर्ट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *