*जनता कब किसे औकात दिखा दे पता नहीं
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर निकाय चुनावों में दिग्गज नेताओं के वार्डों में उलटफेर देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीत के लिए पूरा जोर लगाने वाले विधायक सदर मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के वार्ड में साइकिल की जीत हुई। इसी तरीके से समाजवादी पार्टी के दिग्गज पूर्व सांसद चन्द्रभूषण सिंह के वार्ड में फूल सभी पर भारी पड़ा।
चुनाव परिणामों को लेकर हो रही विभिन्न प्रकार की चर्चाओं के बीच विशेष चर्चा इस बात की रही कि जिस वार्ड नम्बर 42 बलराम नगर में विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी का निवास है, वहीं उनका वोट पड़ता है। इस वार्ड से भाजपा सभासद प्रत्याशी रिकार्ड मतों से जीतकर इतिहास बनाने में कामयाब हुई है, लेकिन यहां से भाजपा चुनाव परिणामों की तरह तीसरे नम्बर पर रही। इस वार्ड में पडऩे वाले 3 बूथों पर सपा प्रत्याशी एकता सिंह को 445 वोट मिले। वहीं बसपा प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल को 259 वोट मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी सुषमा गुप्ता को मात्र 199 वोट मिले। समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता पूर्व सांसद चन्द्रभूषण मुन्नू बाबू के वार्ड में समाजवादी पार्टी को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। वहीं यहां से भाजपा को सर्वाधिक 964 वोट मिले व बसपा को 933 वोट मिले। सांसद के क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को अधिक वोट मिले है। बूथ नम्बर 32 व 33 तथा 34 पर मिले मतों की संख्या के आधार पर भाजपा की जीत हुई है। बूथ नम्बर 32 पर भाजपा को 174 , सपा को 106 , व बसपा को 72 वोट मिले। बूथ नम्बर 33 पर भाजपा को 138 सपा को 52 व बसपा को 85 वोट मिले।
मेजर के वार्ड में चली साइकिल, मुन्नू बाबू के क्षेत्र में खिला कमल
