रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। रोडवेज की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने लोहिया रेफर कर दिया। लोहिया पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही की।
जानकारी के अनुसार कस्बा मोहम्मदाबाद के इंद्रानगर निवासी ४५ वर्षीय हाकिम सिंह पुत्र रामकिशन साइकिल से अपनी पत्नी मिथलेश को बुलाने नाबीगंज जा रहे थे, तभी इटावा बरेली हाईवे पर ईदगाह के 50 कदम की दूरी पर फर्रुखाबाद से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे हाकिम सिंह गंभीर रुप से घायल हो गये। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर एसआई चमन सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक मोहित यादव ने लोहिया रेफर कर दिया। लोहिया पहुंचने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर पत्नी मिथलेश आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *