अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर परिजन सीएचसी में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गाँव रायपुरखास निवासी वकील खॉ उम्र 70 वर्षीय पुत्र रहमत अली साइकिल द्वारा किसी काम से गाँव सरैया जा रहे थे। जैसे ही वह सरैया पुल के निकट पहुँचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार लहूलुहान हो गये। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायल पड़े वृद्ध को 108 एम्बुलेन्स द्वारा कायमगंज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आये। जहाँ डियूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ0 अमरेश कुमार ने वृद्ध साइकिल सवार को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाते ही मृतक की पत्नी शमीमा बेगम सहित बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *