बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक घायल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बेकाबू बाइक सवार ने साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को थाना कमालगंज क्षेत्र के रजीपुर स्कूल के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने एक साइकिल सवार युवक राजीव कुमार उम्र करीब 30 वर्ष जोरदार टक्कर मार दी। जिससे राजीव कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर काफी राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गयी। राहगीरों ने घटना की सूचना १०८ एंबूलेंस को दी, लेकिन काफी देर इंतजार करने के बाद जब एंबूलेंस नहीं पहुंची, तो घायल को एक टेंपो से सीएचसी भेजा गया। घटना की सूचना घायल की पत्नी संध्या को दी गयी। सूचना मिलने पर पत्नी संध्या सीएचसी पहुंची। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी हालत बिगडऩे लगी। चोट की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए तत्काल लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पहुंच गये। पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *