विद्युत चेकिंग के दौरान दबंग ने कर्मचारियों से किया गाली-गलौज

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। विद्युत चेकिंग के दौरान दबंग विद्युत विभाग के कर्मचारियों से गाली-गलौज करने लगा। सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीओ ने मामले को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को कायमगंज विद्युत विभाग के जेई वसीम रजा, टीजी टू अजय कुमार, लाइनमैन मुकेश कुमार व भोले को साथ लेकर क्षेत्र के ग्राम पितौरा मे चेकिंग अभियान चला रहे थे। उसी दौरान गांव का दबंग युवक तस्कीन आ गये और विद्युत विभाग के कर्मचारियों से गाली-गलौज करने लगा। घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीओ ने मामला शान्त कराया। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसे लोग खूब देख रहे हैं। वहीं विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि जिनके ऊपर 10 हजार से ज्यादा का बिजली बिल बकाया है। उनके कनेक्शन काटने के निर्देश दिये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *