नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। शिक्षक के साथ दबंग ने मारपीट कर दी और जानमाल की धमकी देकर भाग गया। पीडि़त ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।प्राथमिक विद्यालय फतनपुर में सहायक अध्यापक अनुराग कुमार निवासी नेकपुर कोतवाली फतेहगढ़ ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि वह सोमवार को स्कूल पहुंचकर साफ-सफाई कर रहा था, तभी गांव के नामजद आया और अपने चाचा की मौत के बा कार्यक्रम स्कूल में करने पहुंचा। जिसका मैंने विरोध किया तो उक्त ने हाथापाई कर दी और जानमाल की धमकी देकर भाग गया। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी। वहीं शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा है कि शिक्षक के साथ हुई मारपीट के मामले में यदि कार्यवाही नहीं हुई तो उच्चाधिकारियों के पास मामले को ले जायेंगे।
दबंग ने शिक्षक के साथ की मारपीट
