दबंग ने रास्ता किया अवरुद्ध, विद्यालय जलमग्न

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। रास्ता अवरुद्ध किये जाने से बरसात के पानी से विद्यालय जलमग्न हो गया। जानकारी के अनुसार थाना कमालगंज क्षेत्र के दरियागंज मार्ग पर ग्राम गदनपुर देवराजपुर में चौधरी दुलारे सिंह कलावती इंटर कॉलेज स्थित है। जिसका निर्माण १९८३ में कराया गया था। जिसका बरसात का पानी सड़क के किनारे खन्ती से होकर निकल जाता है। जिसको गदनपुर निवासी रोशन जाटव ने खनन माफिया से मिट्टी डलवाकर बरसाती पानी का निकास बन्द कर दिया। वहीं पड़ोस में दो लोगों के दुकान व मकान बने हुए हैं। उनके भी पानी निकलने का रास्ता बंद कर दिया। स्कूल प्रबंधक राजेन्द्र सिंह ने थानाध्यक्ष राजेश राय को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने मौके पर जाकर रास्ते में पड़ी मिट्टी को हटवाकर पानी निकालने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष के निर्देश पर मिट्टी हटवाकर रास्ता खुलवाया गया। तब जाकर बरसात का पानी निकल सका और लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *