टेंपो हटाने की कहने पर दबंग ने यातायात कांस्टेबिल से किया गाली-गलौज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। टेंपो हटाने की बात कहने पर दबंग टेंपो चालक ने यातायात कांस्टेबिल को मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देकर अपमानित किया। पीडि़त ने दबंग टेंपो चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
पीडि़त रवीकान्त कांस्टेबिल यातायात पुलिस लाइन फतेहगढ़ में तैनात है। पीडि़त की डियूटी लालगेट फौब्बारा पर चल रही है। आये दिन दबंग टेंपो चालक टेंपो को फौब्बार के आसपास खड़े कर देते हैं। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। उन्हें हटाने जाओ तो गाली-गलौज करते हैं। दिनांक 11.02.2025 को शाम समय लगभग 5:20 बजे पीडि़त रोज की तरह अपनी डियूटी पर तैनात था। लालगेट फौब्बारा पर दबंग टेंपो चालक नौशाद पुत्र नौशे सिद्दीकी को बार-बार मना करने के बावजूद रोड पर टेंपो को खड़ा किये था। जिस कारण जाम लगने लगा व नौशाद कार्य सरकार में बाधा डाल रहा था, जब पीडि़त ने उसे पुन: मना किया तो दबंग टेंपो चालक नौशाद पीडि़त को मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगा, तभी पीडि़त ने ११२ नंबर की पुलिस बुलायी। तब तक होमगार्ड महेन्द्र मिश्रा के बेटे को नौशाद ने बुला लिया। जब तक ११२ नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक होमगार्ड महेन्द्र मिश्रा का पुत्र नौशाद को बुलेट बाइक पर बैठालकर पीडि़त को जान से मारने की धमकियां देकर भाग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *