दबंग ने युवक पर किया जानलेवा हमला

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज़। दबंग ने युवक पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जिससे वह बाल बाल बच गया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।

जानकारी की मुताबिक, कोतवाली फहतेगढ़ के इंदिरा कॉलोनी लोको रोड निवासी  आशीष सिंह पुत्र स्वर्गीय योगेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया की वह अपने गेट के बाहर खड़ा था उसी समय  अपर दुर्गा कॉलोनी निवासी प्रताप सिंह चौहान पुत्र अरुण सिंह अपनी बंदूक लेकर आया और गाली गलौज करने लगा, मैं अपने फ़ोन से उसका वीडियो बनाने लगा. उसके साथ में उसका साथी दिनेश राठौर उर्फ़ दिन्नी भी था।  इसी दौरान उसने जान से मारने की नियत से मेरे ऊपर फायर कर दिया। मैं बाल बाल बच गया। आसपास के लोगों के आ जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। पीड़ित का कहना है की इससे पहले भी आरोपी मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दें चूका है. पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से आरोपी पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने जांच कर कार्यवाई का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *