दबंगों ने पिता-पुत्र को जमकर पीटा, एनसीआर दर्ज

पुलिस ने पीडि़त का ही कर दिया था शांतिभंग में चालान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दबंगों ने पिता-पुत्र को लात-घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त जब घटना की शिकायत लेकर शहर कोतवाली गया तो पुलिस ने उसका ही शांतिभंग में चालान कर दिया। पीडि़त ने घटना की शिकायत दोबरा की। पुलिस ने पीडि़त का मेडिकल परीक्षण कराकर एनसीआर दर्ज कर ली।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के क्षेत्र मोहल्ला छावनी निवासी बृजेश सिंह पुत्र शंकर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि २ अगस्त को अंगूरी बाग पुलिया के पास दबंग आदेश श्रीवास्तव व उसका भाई बृजेश श्रीवास्तव, प्रवेश निवासी कछियाना कादरीगेट ने उसे व उसके पिता को गाली-गलौज किया। विरोध करने पर दबंगों ने सडक़ पर लात-घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। उसके बाद दुकान के अंदर लेजाकर जान से मारने की नियत से कैची से हमला कर दिया। जिससे पिता-पुत्र घायल हो गये। पीडि़त ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी। पीडि़त का आरोप है कि दबंगों ने कई लोगों का रुपया ले रखा है। मांगने पर गाली-गलौज करते है। पीडि़त का आरोप है कि जब वह अपनी शिकायत लेकर कोतवाली गया तो पुलिस ने उल्टा ही उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। उसके बाद पीडि़त ने दोबारा पुलिस को तहरीर दी। शहर कोतवाल ने पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराकर एनसीआर दर्ज कर ली, लेकिन आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *