दबंगों निर्माणाधीन आर.आर.सी. सेंटर को गिराया

 पुलिस देखती रही, आरोपी बेल्चा लेकर प्रधान पुत्र पर हुए हमलावर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दबंगों द्वारा जिला प्रशासन ने सरकारी मुक्त करायी गयी भूमि पर बन रहे आर.आर.सी. सेंटर का निर्माण चल रहा था। जिसे गुरुवार देर शाम ध्वस्त कर दिया। जानकारी होने पर प्रधान पुत्र ने उन्हें रोकना चाहा, तो दबंगों ने पुलिस की मौजूदगी में खुरपी व बेल्चा लेकर जानमाल की धमकी देकर हमलावर हो गये। पुलिस खड़ी देखती रही। पीडि़त ने जब कहा कि आपके सामने यह लोग हमलावर हो सकते हैं, तो पीछे क्यों नहीं। आप कार्यवाही क्यों नहीं करते। जिस पर पुलिस बोली कि आप अपनी बात ऊपर अधिकारियों से करें।

ब्लाक बढ़पुर के थाना मऊदरवाजा की ग्राम पंचायत न्यामतपुर में जिला प्रशासन के आदेश पर सरकारी तालाब की भूमि गांव के दबंग शिवनाथ पुत्र नवाब सिंह ठाकुर, शकुंतला पत्नी मान सिंह, हाकिम सिंह पुत्र नवाब सिंह ठाकुर से राजस्व अधिकारियों ने मुक्त करायी थी। जिस पर ग्राम पंचायत निधि से आर.आर.सी. सेंटर का कई दिन से निर्माण चल रहा है। कई बार उपरोक्त लोगों ने लेवर मिस्त्री को धमकी देकर भगा दिया। गुरुवार देर शाम पिलर, दीवार आदि गिरा दिये। जानकारी होने पर प्रधान कल्पना देवी के पुत्र आनन्द ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर हल्का इंचार्ज नरसिंह यादव अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। उस दौरान उपरोक्त लोग खुरपी, बेल्चा लेकर प्रधान पुत्र पर हमलावर हो गये। जब पुलिस से रोकने को कहा, तो वह बोले आप उच्च अधिकारियों से शिकायत करें। प्रधान द्वारा बताया गया कि इससे पहले भी कई बार मऊदरवाजा पुलिस से लिखित शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।दबंगों द्वारा गिराये गये सरकारी निर्माण की जानकारी दे दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *