डेयरी संचालक के लगी गोली, रेफर

क्षेत्राधिकारी व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर की जांच
उपनिरीक्षक ने घायल पर दर्ज कराया मुकदमा

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। ग्राम सिंधौली में संदिग्ध परिस्थितियों में डेयरी संचालक के पैर में गोली लग गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए फर्रुखाबाद स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किये। वहीं उपनिरीक्षक ने घायल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सिंधौली निवासी 45 वर्षीय सुनील मिश्रा पुत्र दयाराम मिश्रा गांव में डेयरी का संचालन करते हैं। बीती देर शाम लगभग 8 बजे सुनील डेयरी पर थे, उसी दौरान अचानक उसके वायें पैर के घुटने के निकट गोली लग गयी। जिससे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। भाई पुनीत ने परिजनों के सहयोग से शहर के नाला मछरट्टा स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ अमृतपुर रविन्द्र कुमार राय, थानाध्यक्ष कमालगंज राजेश राय, शहर कोतवाली के नखास चौकी प्रभारी विद्या सागर तिवारी व फिल्ड यूनिट की टीम अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच के लिए ली गई घायल की पेंट परिजनों को न देने पर पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। वहीं थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि घायल सुनील अपने तमंचा लगाये था, उसके तमंचे ही गोली चली है। जांच की जा रही है। वहीं उपनिरीक्षक राजकुमार द्विवेदी ने मुकदमा दर्ज कराते हुये बताया कि गोली लगने की सूचना पर मैं २३ अगस्त की रात्रि कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिधौली पहुंचा तो जानकारी हुई सुनील उर्फ पंकज मिश्रा पुत्र पुत्र दयाराम अपने घर के दरवाजे पर कट्टे से फायर कर रहा था। जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। फायरिंग करते समय उसके के दाहिने घुटने में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *