दबंग से परेशान दलित परिवार, घर में घुसकर पीटा

पुलिस ने पांच लोगों पर दर्ज की रिपोर्ट, गिरफ्तारी की मांग
शाहजहांपुर। दबंग लोगों ने घर में घुसकर एक दलित परिवार को पीट दिया। जिससे पीड़ित परेशान है और जान माल का खतरा पता रहे। पीड़ित परिवार ने गिरफ्तारी की मांग की हैं।
थाना गढ़िया रंगीन के गांव रसीदपुर निवासी मुन्नालाल ने दर्ज कराया रिपोर्ट में बताया की लगभग तीन महा पूर्व उनके भाई अजीत और मिस्टर के बीच मजदूरी के रुपए को लेकर विवाद हो गया था। तभी से युक्त मिस्टर और दरबारी व राहुल उसे व पारिवारिक सदस्यों को आए दिन गालियां देते हैं। 11 फरवरी को शाम 4:00 बजे के पहले उक्त लोगों ने उसके दरवाजे पर जाकर गालियां दी। उक्त लोग बृजेश सिंह व मिस्टर सिंह को साथ लेकर लाठी डंडा लेकर उनके घर में घुस आए और लाठी डंडे से उन्हें व उनके भाई नीरज और पिता के साथ जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट की। जब परिवार की औरतों ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी मारा पीटा। फिर उक्त लोग उनको जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। प्रार्थी के भाई नीरज के सिर में खुली और शरीर में गुम चोटें भी आई हैं। पुलिस ने मिस्टर, दिवारी, राहुल, बृजेश सिंह और मटरू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित का कहना है कि बृजेश सिंह दबंग किस्म का व्यक्ति है जो आए दिन गांव में विवाद करता रहता है। जिससे गांव में दहशत का माहौल है। बृजेश सिंह के खिलाफ कई थानों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिससे उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। विजय सिंह का गाली गलौज देते हुए एक वीडियो भी वायरल है। पीड़ित ने पुलिस से गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *