न्यायालय के आदेश पर दलित उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दलित उत्पीडऩ का मामला चार लोगों के विरुद्ध दर्ज कर लिया। थाना कादरीगेट के नगला नारायणपुर निवासी विकास पुत्र देशराज जाटव ने न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में दर्शाया कि अर्जुन उर्फ भूखा पुत्र भगवती प्रसाद वर्मा निवासी नलकूप कॉलोनी जिाधरपुर, विनय उर्फ टर्रु पुत्र महेश चंद्र सक्सेना व उसका भाई विजय तथा प्रशांत उर्फ प्रमोद पुत्र सुरेश चंद्र सक्सेना निवासीगण विजाधरपुर कोतवाली फतेहगढ़ व 4-5 अज्ञात व्यक्ति 1 नवंबर को रात्रि के समय लगभग 9 बजे मेरी बीज गोदाम की दुकान का ताला तोडक़र सामान चोरी कर लिया। जब मैं इन लोगों को रोक इसी बीच अर्जुन उर्फ भूखा, विजय उर्फ टर्रु ने जान से मारने की नियत से अपने-अपने हाथों तमंचे से फायर किया। मैं जान बचाने के लिए जमीन पर लेट गया है। उपरोक्त सभी लोगों ने पडक़र तमंचे की बट व लात घूसों से मारपीट शुरू कर दी। चीखपुकार की आवाज सुनकर शिवम, अजय उर्फ छोटू आदि लोग आ गए। इन लोगों को आता देख उपरोक्त सभी लोग जाति सूचक गालियां देते हुए भाग गए। घटना के संदर्भ में 6 नवंबर को पुलिस अधीक्षक शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अदालत के आदेश पर पुलिस ने उपरोक्त लोगों के विरुद्ध दलित उत्पीडऩ आदि सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *