फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी महिला सभा की पीडीए की बैठक मसेनी चौराहे स्थित महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह के निवास पर सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती सिंह ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के राज में हर आदमी परेशान है, हर वर्ग परेशान है जिसे ना तो रोजगार मिलना है ना ही सरकारी अस्पतालों में उसे सही इलाज मिल पा रहा है। यह भी कहा कि भाजपा वाले नेताजी स्व मुलायम सिंह यादव के ऊपर भी टिप्पणी करते हैं। दमयंती सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पीडीए के पूरे समाज को गुमराह कर रही है और आने वाले भविष्य में उसका इरादा पीडीए समाज के हाथ में कटोरा देने का है। कार्यक्रम में रमेश कठेरिया, संध्या शंखवार, आकांक्षा यादव, बबली, राज राजपूत, सुधा देवी, लक्ष्मी बाथम, लक्ष्मी बाथम, रानी देवी, अंजू देवी, गीता राजपूत, उपासना बाथम आदि मौजूद रहे।
भाजपा के राज में हर वर्ग के लोग परेशान: दमयंती सिंह
