विद्युत विभाग के मौन पर लोगों में आक्रोश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पिछले दिनों आई आंधी पानी से बिजली लाइन पर बड़ा पेड़ गिरने से चार पोल टूट गये थे। जिससे जहानगंज-फर्रुखाबाद रोड पर आवागमन बंद हो गया था। आनन-फानन में वनविभाग के कर्मचारियों ने पेड़ कटवाकर आधी रात तक आवागमन शुरू करवाया था। बिजली के चार पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिसके कारण भोलेपुर फीडर से रुनीचुरसाई को मिलने वाली विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी। जिससे पशुओं से आम जनता को पानी-पीने को भारी दिक्कत हो रही है और पिछले तीन दिनों से इस समस्या की ओर विद्युत विभाग से कोई देखने तक नहीं आया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संविदा पर लगे लाइनमैन बगैर सुविधा शुल्क के ध्यान नहीं देते। जिससे आम जन मानस में आक्रोश है। पूर्व प्रधान व किसान नेता अरविन्द राजपूत ने बताया कि यदि शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति चालू नहीं की तो विद्युत विभाग भोलेपुर का घेराव किया जायेगा। कई दिनों से सडक़ पर पड़े पेड़ों को काटकर हटाया गया। जिससे आवागमन शुरु हो सका।
तीन दिनों से रुनी चुरसाई में बिजली गुल होने से अंधेरा कायम
