ग्रामीणों ने जेई पर 13 हजार रुपये रिश्वत मांगने का लगाया आरोप
मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते सत्रह दिनों से नगला भवानी सिंह की बत्ती गुल है। लाइनमैन ने जेई के नाम से ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए 13 हजार रुपये की ग्रामीणों से मांग की है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव नगला भवानी सिंह के लगभग एक सैकड़ा ग्रामीणों ने गैसिंगपुर पॉवर हाउस का घेराव कर जेई पर ट्रांसफार्मर बदलवाने के नाम पर १३ हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। वहीं ग्रामीणों ने बताया की उनके गांव का लाइनमैन आशीष जेई के नाम पर अवैध वसूली कर रहा है। उसने ग्रामीणों से कहा कि जितनी जल्दी रुपये दे दोगे, उतनी जल्दी ट्रांसफार्मर लग जायेगा। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई विनोद कुमार ने उनसे कहा है कि वह अपने बिल दिखाएं तभी काम चालू करवाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि वह जब पॉवर हाउस में बिजली न आने का कारण पता करने गए, तो जेई ने अभ्रता से बात की। बोले तुम अंदर कैसे घुस आए। ग्रामीण दैनिक जीवन की समस्याओं से जूझ रहे हैं। लाइट न आने से पानी व रात्रि में मच्छर व विभिन्न प्रकार के कीटों से जूझ रहे हैं। जेई से बात करने पर बताया कि उसने कभी किसी से पैसे नहीं मांगे। लाइन मैन ने हंसी में बोल दिया। वहीं बिल मांगने की बारे में बताया अगर इनके बिल जमा है वो लोग बिल दे दे तो उन्हें फाइल में लगाकर काम को जल्दी करवाया जा सकता है। इस मौके पर नगला भवानी सिंह के अवधेश सिंह, बीपी सिंह, लक्षण सिंह, रामनिवास, चंद्रप्रकाश, रिंकू, अनूप सिंह आदि के साथ एक सैकड़ा लोग उपस्थित रहे।
बीते सत्रह दिनों से नगला भवानी सिंह में कायम है अंधेरा
