मेरापुर, समृद्धि न्यूज। सेना के पूर्व अधिकारी को नशीले चावल खिलाकर पुत्री अपनी बहन व बच्चों सहित नकदी जेवर लेकर प्रेमी संग चली गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रिटायर्ड बीएसएफ जवान ने जतिन तायल पुत्र अशोक गुप्ता निवासी ई/61 फेस बुद्ध विहार नॉर्थ वेस्ट दिल्ली 110086 के विरुद्ध दो पुत्रियों व दो नाबालिग बच्चों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें दर्शाया कि 20 जून की रात्रि पीडि़त को नशीला चावल खिलाकर एक 35 वर्षीय विवाहित पुत्री व एक 17 वर्षीय पुत्री तथा बडी़ पुत्री की एक 7 वर्षीय पुत्री एवं उसका 4 वर्षीय पुत्र लापता हो गये। 21 जून की सुबह जब पीडि़त के होश उड़ गये। तलाश करने पर घर में उपरोक्त आरोपित जतिन तायल पुत्र अशोक गुप्ता के आधार कार्ड की छाया प्रति मिली।
पीडि़त का दिल्ली में मकान है। जतिन तायल का इनके घर पर आना जाना था। पीडि़त दिल्ली से कुछ समय पहले अपनी पुत्रियों के साथ अपने पैतृक गांव आ गया था। पीडि़त की पुत्रियां जाते समय घर पर रखी तीन सोने की चेन, दो सोने की अंगूठीं, एक जोडी चांदी की पायल तथा 20 हजार रुपये की नकदी अपने साथ ले गईं। पीडि़त की पत्नी ने बताया की मेरे पति बीएसएफ में कैप्टन से रिटायर्ड हैं मेरा एक मकान दिल्ली में है। हम सभी परिजन वहीं रहते हैं दिल्ली से कुछ दिन पहले मेरे पति पुत्रियों के साथ पैतृक गांव गए थे। घटना वाली रात्रि विवाहित पुत्री ने शाम के खाना में चावल पकाए थे। मेरी पति ने मुझे बताया था कि चावल खाने में कड़वे लग रहे थे। चावल खाने के बाद वह बेहोश हो गए। तभी मेरी पुत्रियों को उपरोक्त जतिन बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
परिजनों को नशीले चावल खिलाफ पुत्री अपनी बहन व बच्चों को लेकर प्रेमी से फरार
