इटावा-बरेली हाईवे पर कार-डीसीएम भिड़े, तीन की मौत, दो घायल

सूचना मिलते ही डीएम, एसपी व सीओ लोहिया अस्पताल पहुंचे

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। इटावा-बरेली हाईवे पर रविवार देर शाम एक सडक़ दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों का लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार शुरु कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार रविवार को देर शाम करीब ८:०० बजे बघार के निकट इटावा-बरेली हाईवे पर एक कार और डीसीएम में जोरदार भिड़ंत हो गयी। इस दुर्घटना में कार सवार तलैया लेन कोतवाली फतेहगढ़ निवासी तनु कुदेशिया पुत्र शशी कुदेशिया व डीसीएम चालक विराट पुत्र देवेंद्र निवासी जैतपुर थाना जहानगंज, फर्रुखाबाद की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि शशी कुदेशिया व ध्रुव पुत्र राजकुमार निवासी हाथीखाना कोतवाली फतेहगढ़ घायल हो गये। एक मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। दुर्घटना के बाद कार का चालक वाहन में बुरी तरह से फंस गया। उसे कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं घायलों को इमरजेंसी में भर्ती कराकर उनका उपचार किया जा रहा है। जानकारी हेते ही जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह व सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय लोहिया अस्पताल पहुंचे और घटना के ंसबंध में जानकारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *