उन्नाव, समृद्धि न्यूज। औरास थाना क्षेत्र के सीमऊ गांव में किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नागेंद्र कुमार यादव पुत्र द्वारिका प्रसाद यादव ने घर के अंदर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। जब पत्नी और परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और खेती करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से अजीतन खेड़ा, थाना काकोरी, लखनऊ के निवासी नागेंद्र की चार बेटियां हैं, जिनमें से किसी की भी अभी शादी नहीं हुई है। उनकी पत्नी सुमन का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों ने थाना प्रभारी औरास को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि कोई तहरीर प्राप्त होती है तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
