बीती रात घर से गायब हुए युवक का नाले में पड़ा मिला शव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीती रात घर से गायब हुए युवक को शव नाले में पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार थाना कादरीगेट अंतर्गत ग्राम सातनपुर पट्टिया निवासी 35 वर्षीय प्रदीप सक्सेना पुत्र प्रकाश ठेली पर गोलगप्पा बेचकर अपनी गुजर बसर कर रहा था। कुछ समय पूर्व उसकी पत्नी उसे छोडक़र चली गयी थी। जिससे चलते वह तनाव में रहता था। परिजनों ने बताया कि बीती रात लगभग 8 बजे प्रदीप खाना खाकर घर से निकल गया, लेकिन जब वह देर रात कर घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रविवार दोपहर बाद उसका शव गंगा नगर रतन कोल्ड के सामने नाले में पड़ा मिला। मृतक सिर्फ नेकर पहने था, शेष कपड़े गायब थे। मौके पर दुकान लगाये गोल गप्पा व्यापारी नरेद्र जब नाले में कूड़ा फेंकने गये तो नाले में एक युवक का हाथ दिखायी दिया। जिसकी सूचना उन्होंने आसपास के दुकानदारों को दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कादरीगेट आमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नाले से निकलवाया। वहां मौजूद नरकसा निवासी आलोक सक्सेना ने शव की शिनाख्त अपने चचिया ससुर प्रदीप के रूप में की। उपनिरीक्षक के0के0 कश्यप ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *