पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़ताल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते करीब 17 दिनों से लापता चौकीदार का शव तालाब में पड़ा मिला। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार कादरीगेट थाना क्षेत्र के गांव दीनदयाल बाग निवासी दुष्यंत कुमार राजपूत पुत्र रोहन लाल बीती ५ फरवरी को अचानक लापता हो गया था। तीन दिन बाद परिजनों ने थाना कादरीगेट पुलिस को सूचना दी थी। तब से परिजन व पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को सुबह दुष्यंत कुमार राजपूत का शव उसके घर के पास स्थित एक तालाब में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना कादरीगेट पुलिस को दी। ूचना दी। सूचना पर कादरीगेट थाना क्षेत्र के इंस्पेक्टर चन्द्रिका प्रसाद, तथा चौकी प्रभारी कादरीगेट भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से बातचीत की। जिसके बाद शव का पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भांजे धर्मेंद्र ने बताया कि मामा की शादी नहीं हुई थी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
17 दिनों से लापता चौकीदार का तालाब में पड़ा मिला शव
