फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अज्ञात युवक का सड़क किनारे गड्ढे में शव पड़ा मिलने क्षेत्र में हड़कंप मच गया।राहगीरों ने शव गड्ढे में पड़े होने की थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को एंबुलेंस से सीएचसी भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, थाना शमशाबाद क्षेत्र के हजियापुर के पास एक अज्ञात युवक का सड़क किनारे गड्ढे में शव पड़ा मिलने क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी भेज दिया। पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुट गयी।
