बीते दिन घर से निकले युवक का पुलिया के नीचे पड़ा मिला शव

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बीते दिन घर से निकले वृद्ध का शव नाले की पुलिया के नीचे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गाँव रायपुर खास निवासी राशिद उम्र 55 वर्षीय पुत्र रंगी खाँ बीते दिन मंगवार की दोपहर लगभग 3 बजे घर से निकले थे। शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई अता पता नहीं चला। बुधवार सुबह राशिद का शव कायमगंज क्षेत्र के मेहन्दिया वाली मजार के पास नाले की पुलिया के नीचे पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी गयी। जिस पर मन्डी चौकी इन्चार्ज अवधेश यादव ने कांस्टेबिल अंकित गंगवार के साथ मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल कर मृतक के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मृतक की पत्नी जमीला बेगम ने आरोप लगाया है कि उसके पति की किसी ने ले जाकर हत्या कर दी। मौत की सूचना पर पत्नी सहित बेटा आमिर, बेटी हिना, शाहिस्ता, गुलिस्ता, सुनैना, हुमैरा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *