नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। सडक़ किनारे शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के मुताबिक, कस्बा के अचरा रोड पर सडक़ किनारे शव पड़ा देखे जाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गयी। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। किसी जानकारी होने पर पहुंचे अमृतपुर निवासी बृजमोहन पुत्र दयाराम ने शव की शिनाख्त अपने भाई विमलेश के रुप में की। पुलिस ने भाई की तहरीर पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
