संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का सडक़ के किनारे पड़ा मिला शव

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों मेंअधेड़ युवक का शव रोड के किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव ईसापुर निवासी मनोज कुमार सक्सेना पुत्र मनसुख सक्सेना उम्र लगभग 33 वर्ष कल रविवार सुबह 8:00 बजे अपने घर ईसापुर से निकला था। शाम को वह घर वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह कमालगंज बुलबुल कोल्ड के पास सडक़ किनारे मृत अवस्था में पाया गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की, तो काफी देर बाद पता चला कि वह ईसापुर गांव का निवासी है। जिसका नाम मनोज कुमार है। पुलिस के द्वारा उसके परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे चाचा रमेश चंद्र ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता था तथा शराब पीने का आदी था। मौत किस कारण से हुई यह पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक मनोज कुमार के दो बच्चे हैं जिसमें एक लडक़ी 5 साल की परी है तथा दूसरा लडक़ा 3 साल का आयुष है। मनोज पांच भाई बहन था। जिसमें तीन बहनों की शादी हो चुकी तथा दूसरा भाई विपिन कुमार बाहर रहकर नौकरी करता है। वहीं पत्नी रजनी सहित घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *