फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद थाना क्षेत्र के ठंडी कुइयां बाग के अंदर शमशाबाद संपर्क मार्ग पर पुलिया के नीचे मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने एक बाइक सवार व्यक्ति का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना अमृतपुर के ग्राम करनपुर घाट निवासी 50 वर्षीय रामपाल पुत्र रामशंकर का शव शमशाबाद सम्पर्क मार्ग ठंडी कुईयाँ में अधेड़ का शव पड़ा मिला। सूचना पर थानध्यक्ष रमेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और शव की तलाशी लेने के दौरान उसमें पास मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना अधेड़ की मौत दुर्घटना से होना बता रही है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।
पुलिया के नीचे पड़ा मिला अधेड़ का शव
