कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झब्बूपुर निवासी वीरेन्द्र उम्र 35 वर्षीय पुत्र गिरन्द सिंह पाल का शव शुक्रवार की सुबह उसका शव दुर्गा टाकीज के निकट उलियापुर मोड़ से यहियापुर के नाले में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने मृतक के शव को नाले से बाहर निकाला तथा जॉच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि हो सकता है कि शराब के नशे में नाले में गिर गया हो और उसकी मौत हो गयी हो। वहीं परिजन भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। फिलहाल घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
