संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। सोमवार सुबह एक युवक का शव घर के पास स्थित नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आशीष दुबे के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी केे अनुसार थाना क्षेत्र के श्रृंगीरामपुर निवासी शांतीस्वरुप दुबे की पत्नी रामा देवी अपने मायके गयी थीं। घर पर उनका २४ वर्षीय पुत्र आशीष दुबे अकेला था। सोमवार सुबह उसका शव पास के नीम के पेड़ पर फांसी पर लटका देखा गया। ग्रामीणों ने शव देखने के बाद परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिवारजन का रो-रोकर बेहाल हो गया। सूचना पर चौकी प्रभारी खुदागंज शिवकुमार, कमालगंज इंस्पेक्टर राजीव कुमार व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां से साक्ष्य जुटाए। मायके से पहुंची मृतक की मां रामा देवी ने पोस्टमार्टम के लिए तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *