संदिग्ध परिस्थिति रेलवे स्टेशन पर युवक का पड़ा मिला शव

जीआरपी ने पहुंचकर शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव पड़ा होने से हडक़ंप मच गया। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर मान सिंह ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। बुधवार सुबह युवक की शिनाख्त रविन्द्र पाल उर्फ रवि उम्र ३० वर्षीय निवासी बीबीपुर के रुप में हुई। बताया गया कि मृतक अपनी भाभी ममता देवी के साथ रेलवे रोड टेंट हाउस के ऊपर दूसरी मंजिल पर किराये पर रहता था। मृतक की भाभी एक दिन पहले हिसार अपने बहनोई के घर गई थी। मृतक हिसार जाने के लिए वह भी घर से निकला था। संदिग्ध परिस्थितियों में बीती रात उसकी स्टेशन पर मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *