राजेपुर क्षेत्र में एक युवती का पड़ा मिला शव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना राजेपुर क्षेत्र में पुल के नीचे एक युवती का शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार थाना राजेपुर के ग्राम महमदपुर गढिय़ा में पुल के नीचे एक 18 वर्षीय युवती का शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय कुमार ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि रात्रि 10 बजे ग्राम महमदपुर गढिय़ा में पुल के नीचे एक अज्ञात 18 वर्षीय युवती का शव पड़ा मिला है। प्रथम दृष्टिया में प्रतीत हो रहा हैै कि बालिका ने पुल छलांग लगाकर आत्मा की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की जानकारी हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *