दो दिन से लापता युवक का ऑटो में मिला शव

उन्नाव , समृद्धि न्यूज। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक ऑटो में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के उम्मीदों के शहर मोहल्ला निवासी सुमित 20 वर्ष पुत्र सियाराम का
स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़े ऑटो में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक शहर में ऑटो चला कर जीवन यापन कर रहा था।
मृतक की मां सुशीला ने बताया कि सुमित दो दिन पहले दोहरा इलाके से ऑटो लेकर घर से निकला था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। सुमित चार भाई और दो बहनों में चौथे नंबर का था।
मां सुशीला ने बेटे की मौत को लेकर किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। उन्होंने बताया कि सुमित सामान्य रूप से घर से निकला था। कोतवाली पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *