डीजे संचालक का गेस्ट हाउस के गड्ढे में पड़ा मिला शव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डीजे संचालक का शव पड़ा मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना कादरी गेट क्षेत्र के ग्राम दीनदयाल बाग निवासी 38 वर्षीय रतन दीप सक्सेना पुत्र जगदीश डीजे संचालक है। वह बीती रात गांव के धर्मेन्द्र उर्फ धम्मो पुत्र हरवीर सिंह यादव के साथ गया था। वापस न आने पर परिजनों काफी खोजबीन की तो उसका शव मोहल्ले के निकट एक गेस्ट हाउस में खड्ढ के अंदर पड़ा मिला। शव देखते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गये। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुच गये और जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने बताया कि मृतक डीजे का कार्य करता था और वह शराब पीने का आदी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *