पानी में उतराता मिला भट्ठा मजदूरी की पत्नी का शव

चार दिन पूर्व मायके जाने के लिए घर से निकली थी
राजेपुर, समृद्धि न्यूज। चार दिन पूर्व घर से मायके जाने की कहकर घर से निकली भट्ठा मजदूर की पत्नी का शव पानी में उतराता मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना राजेपुर के अंतर्गत गांव बमियारी निवासी इंद्रपाल उम्र 45 वर्ष फर्रुखाबाद बरेली हाईवे स्थित निबिया चौराहा स्थित भट्ठा पर मजदूरी का कार्य करता है। चार दिन पूर्व पत्नी शिवानी अपने पति से लड़ झगड़ कर मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। 4 अगस्त सुबह ग्रामीणों ने निबिया दहिलिया मार्ग पर अमोद कुमार के मकान के पीछे भरे पानी में महिला का शव उतराते देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने थाना राजेपुर को अवगत कराया। जानकारी पर पहुंचे दलबल के साथ थाना अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सोलंकी ने जांच पड़ताल कर मौका मुआयना किया। इसी बीच जानकारी पर पहुंचे इंद्रपाल ने कपड़ों से अपनी पत्नी मृतक शिवानी की पहचान की। उप निरीक्षक अक्षय कुमार ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूत्रों के अनुसार मृतका शिवानी शराब पीने की आदी थी। इसी को लेकर आए दिन पति-पत्नी में विवाद हुआ करता था। खबर लिखे जाने तक मृतका के पति ने किसी के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं दी। थाना अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया जांच पड़ताल चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद में ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा। इससे पहले कुछ कहना सही नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *