झाड़ियों में मिला किशोर का शव, पुलिस जांच में जुटी

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। असोहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कालूखेड़ा-भल्लाफार्म मार्ग पर सुबह एक किशोर का शव जंगली खेड़ा स्थित वन विभाग की झाड़ियों में मिलने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान काथा गांव निवासी सुनीत 19 वर्ष पुत्र हिरऊ सिंह के रूप में की।
मृतक सुनीत के ऊपर उसकी मोटरसाइकिल भी पड़ी हुई थी। पारिजनो ने बताया कि सुनीत हाल ही में एक नई मोटरसाइकिल लाया था। शाम को वह “अभी आ रहा हूं” कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। गुरुवार सुबह राहगीरों द्वारा एक शव पड़े होने की सूचना मिलने पर परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और सुनीत को मृत पाया।

ग्रामीणों के अनुसार, सुनीत मोटरसाइकिल चलाना सीख रहा था। आशंका है कि सामने से आ रही गाड़ियों की तेज रोशनी के कारण उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी खाई में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सुनीत अपने पांच भाई-बहनों मनीष सिंह, विनीत सिंह, मीना और बीना में सबसे छोटा था। वह गांव में ही चौराहे पर मोमोज का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *