कम्पिल, समृद्धि न्यूज। अज्ञात वृद्ध का शव सडक़ किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव की शिनाख्त करने की कोशिश की। बाद में को शव पीएम हेतु भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला पट्टी मदारी से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर कंपिल सिवारा मार्ग पर एक ६० वर्षीय वृद्ध का शव खेत पर गए ग्रामीणों ने सडक़ किनारे पड़ा देखा। वृद्ध के मुंह से खून निकल रहा था। नाक से झाग निकल रहा था। ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने जांच पड़ताल कर घटना के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव पीएम हेतु भेज दिया। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने अन्य थानों में सूचना दी। मृतक के पास अग़ौंछा भी पड़़ा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया शव की शिनाख्त की जा रही है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जाएगी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
सडक़ के किनारे पड़ा मिला अज्ञात वृद्ध का शव
